Search

 
 
 

मनोहरपुर : रुंघीकोचा पंचायत क्षेत्र में गुंडीउली गांव के लोगों को नहीं मिल रहा सरकारी राशन

 
Manoharpur : रुंघीकोचा पंचायत अंतर्गत गुंडीउली गांव में गुरुवार को ग्रामीणों के साथ स्थानीय मुखिया सावन हेम्ब्रम ने एक बैठक की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने गुंडीउली के पीडीएस डीलर द्वारा मनमानी किए जाने की ​शिकायत की. ग्रामीणाें का कहना था कि राशन दुकानदार द्वारा उन्हें कम अनाज दिया जा रहा है. ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर मुखिया सावन हेम्ब्रम ने उक्त पीडीएस डीलर से फोन पर बात की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/chaibasa-children-were-made-aware-for-regular-vaccination-in-accm-school-of-jhinkpani/">घाटशिला

कॉलेज इंटर प्रथम वर्ष के नामांकन गड़बड़ी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

अनियमितता बरते जाने का आरोप

पीडीएस दुकानदार ने बताया कि पिछले कुछ माह से राशन आवंटन में कटौती की जा रही है. इस कारण लाभुकों को राशन कम दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार श्रृंगार क्लब महिला स्वंय सहायता समूह द्वारा गुंडीउली, उंडुदा, बेड़ाकसाई व बुरुकसाई समेत चार गांव के ग्रामीणों को राशन दिया जाता है. जिसमें अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया. बैठक के दौरान मुखिया ने राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए निगरानी समिति का गठन करने का प्रस्ताव दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-prisoner-manoj-singh-the-testimony-of-five-accused-from-the-vc-on-the-second-day/">जमशेदपुर:

कैदी मनोज सिंह की हत्या में दूसरे दिन वीसी से हुई पांच आरोपियों की गवाही

राशन वितरण पर निगरानी समिति के सदस्य रखेंगे नजर

निगरानी समिति में खुद मुखिया सावन हेम्ब्रोम, पंचायत समिति सदस्य सिलवंती सोय के अलावा सदस्य के रूप में गुंडीउली से राजेन्द्र सिंह व जुनुल मानकी, उंडुदा से घनश्याम सोय व धनसिंह सोय, बेड़ाकसाई से सिमोन गोप व जितेंद्र बरजो तथा बुरुकसाई से कृष्णा सिंह व मेघनाथ सिंह को शामिल किया गया है. मुखिया ने राशन दुकानदार को निर्देश दिया कि लाभुकों के ससमय राशन वितरण करना सुनिश्चित करें. अब राशन वितरण पर निगरानी समिति के सदस्यों की नजर रहेगी. मौके पर समूह की अध्यक्ष्य सुरजमनी लुगुन, सूर्यनारायण लुगुन, ग्राममुंडा लखिन्द्र बरजो, खिरोधर सिंह, मदन गोप समेत चारों गांव के ग्रामीण मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही