Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे पुरनापानी गांव के लोग

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पूर्वी पंचायत के पुरनापानी गांव स्थित उरांव टोला, बोदरा टोला, मोची टोला, कुदसाई टोला व साइडिंग टोला से सटे गटरमुंडी टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहें है. यहां लगे ज्यादातर सोलर जलमीनार कई माह से खराब पड़े है. इससे इस चिलचिलाती धूप में भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. जलमीनार के खराब रहने से पुरनापानी के लोग सुदूर क्षेत्र में स्थित एक मात्र कुंआचापकल पर निर्भर है. इस क्षेत्र में करीब 2000-2200 की आदिवासी बहुल आबादी है. घनी आबादी के चलते स्थानीय ज्यादातर लोग नदी, नालों पर निर्भर है. जबकी गर्मी के कारण नदी, नालों का जलस्तर लगातार कम होते जा रहा है, जिससे लोग चुआं खोदकर पानी लाने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-office-bearers-of-the-coalition-need-to-work-deenbandhu/">चाईबासा

: गठबंधन के पदधारियों को काम करने की जरूरत – दीनबंधु

पानी को लेकर ग्रामीणों में है नाराजगी

स्थानीय ग्रामीणों में पेयजल समस्या को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पुरनापानी स्थित पांचों टोला में पेयजल समस्या को लेकर किसी ने भी आज तक सुध नहीं ली. जबकि पूर्व में कई बार स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य, पंचायत के मुखिया से भी गुहार लगाई लेकिन कोई पहल नही हुई. वहीं शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने गोलबंद होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए आने वाले चुनावों में उन नेताओं व जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही