Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पेयजल समस्या से निपटने में पीएचडी विभाग बरत रही है कोताही

Manohrpur (Ajay Singh) : शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. जिसका मुख्य कारण है कि पाइप लाइन में मिट्टी व कचरा का जमाव होना है. साथ ही पाइप लाइन में आई लिकेज के चलते बिरसा मिनी चौक के समीप सैकड़ों लीटर पानी बह जा रही है. पीएचडी विभाग जानकारी के बावजूद कोताही बरत रही है. जिससे सुबह पेयजल आपूर्ति के दौरान किसी के नलों में पानी आती है तो किसी के नल में पानी नहीं आती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cleaning-contract-workers-of-guava-cell-demonstrated-on-various-demands/">किरीबुरू

: गुवा सेल के सफाई ठेका श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

गर्मी के दौरान गहराता जा रहा है पेयजल संकट

गर्मी के दौरान पेयजल संकट गहराता जा रहा है. जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं. जहां एक ओर सरकार पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना चला रही है. वहीं एक ओर वर्षों पूर्व से मनोहरपुर शहर व आस-पास क्षेत्रों में विभागीय सरकारी जलापूर्ति योजना व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. विभागीय कुव्यवस्था के कारण ग्रामीण पेयजल समस्या से आजीज आ चुके हैं. इस बारे पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता राजकिशोर शर्मा से दूरभाष में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही