Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : रायकेरा आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 200 अभ्यर्थी चयनित

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा स्थित आईटीआई कॉलेज में सनमत मेगा स्किल मैनेजमेंट टीम की ओर से शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें तीन कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टाटा मोटर्स, तमिलनाडु की टेक्सटाइल कंपनी केपीआर और गुजरात की पार्ट्स बनानेवाली कंपनी याजाकी इंडिया शामिल थी. इस दौरान कंपनियों के अधिकारियों ने कुल 250 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. इनमें से कुल 200 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-pandit-raghunath-murmus-birth-anniversary-was-celebrated-in-the-college/">घाटशिला

: महाविद्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मू की मनाई गई जयंती

हर माह 150-200 अभ्यर्थियों का होगा प्लेसमेंट

इस संबध में जानकारी देते हुए सनमत के प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रसन्नजीत राय ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सनमत द्वारा संचालित रायकेरा आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के अलावा मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, सोनुआ, गुदड़ी, चक्रधरपुर आदि स्थानों के सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. शनिवार को कुल 200 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. उन्होंने एक बड़ी बात बताते हुए कहा कि अब यहां हर माह 150-200 अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है. इस मौके पर मुख्य रूप से टाटा मोटर्स के एचआर मुकुल कुमार, याजाकी इंडिया के एचआर विकी कुमार और केपीआर के मुकेश कुमार के अलावा धर्मेंद्र कुमार मंडल, विजय पाठक, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव के अलावे काफी संख्या में लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही