Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

Manoharpur (Ajay Singh) : अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा रविवार को मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला गांव में दर्जनों घरों में छापेमारी की गई. छापामारी अभियान जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकेरा पंचायत के तिरला गांव में चलाया गया. जहां अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्टी को पुलिस द्वारा ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही लगभग एक क्विंटल से अधिक महुआ जावा एवं करीब 20 लीटर तैयार महुआ देशी शराब बरामद कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-students-of-kundrugutu-residential-school-were-honored-for-getting-better-marks-in-matriculation-examination/">चक्रधरपुर

: कुंदरुगुटू आवासीय विद्यालय के छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए किया गया सम्मानित

छापामारी से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

[caption id="attachment_651053" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Manoharpur-Mahua-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जावा मुहुआ को नष्ट करती पुलिस.[/caption] पुलिस की छापामारी के दौरान मौके से किसी की भी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. किंतु पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि अवैध महुआ शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा. छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही