Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर में पुलिस व स्कूली छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा, लोगों को किया जागरूक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आजादी का अमृत भारत के उपलक्ष्य में आनंदपुर थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में आनंदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस दौरान पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों समेत स्कूली छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए एवं देश की आजादी में शहीद वीर सपूतों को याद किया. इस मौके पर उपस्थित आनंदपुर थाना प्रभारी विकास दुबे ने कहा कि देश को आजाद कराने में मां भारती के अनेकों सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है. यह तिरंगा उन्हीं शहीदों का प्रतीक है. आज हम सभी उन्हीं के बदौलत आजाद भारत के खुले आसमां में सांस ले रहे हैं. हम सभी आज दृढ़संकल्प लें तथा अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता व तिरंगे के सम्मान में अहम् भूमिका निभाएं. उन वीर शहीदों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर आनंदपुर पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों समेत स्कूली बच्चों एवं शिक्षा कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-under-khelo-jharkhand-the-winning-children-were-rewarded/">मझगांव

: खेलो झारखंड के तहत विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही