Search

 
 
 

मनोहरपुर : चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में रेल क्रासिंग के समीप रहने वाले निमेष प्रधान उर्फ़ नीतू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद अभियुक्त को गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर नरसिंह आश्रम मुहल्ला निवासी दुर्गा ठठेरा ने पिछले दिनों अपने घर में हुई चोरी के मामले में निमेष प्रधान को आरोपी बनाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-youth-forum-chaibasa-jagriti-branch-celebrated-sindhara-teej/">चाईबासा

: मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने चूड़ी पासिंग, हाउजी और नंबर गेम्स खेले
दुर्गा ने घर से छह सौ रूपये और दो सीम समेत मोबाइल कि चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाया था. इसी के आधार पर मनोहरपुर पुलिस ने रेलवे क्रासिंग स्थित निमेष के घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उनके घर से चोरी किये गए दो मोबाइल और रुपये बरामद किया है. मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि निमेष प्रधान उर्फ़ नीतू शातिर चोर है, उसे पहले भी चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही