Search

मनोहरपुर : पुलिस ने सेमिनार में विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Manoharpur (Ajay singh)संत अगस्तीन उच्च विद्यालय में शुक्रवार को पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों को लेकर एक सेमिनार का आयोजन हुआ. इसमें पुलिस ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के अलावा कई अहम जानकारियां दी. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गियर वाली गाड़ी के लिए 18 वर्ष की न्यूनतम आयु के लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है. जबकि बिना गियर वाली गाड़ी के लिए 16 वर्ष की न्यूनतम आयु का होना अनिवार्य है. उन्होंने स्कूली बच्चों को तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, बाइक या स्कूटी में ट्रिपल राइडिंग नहीं चलने और बाइक या स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की. वहीं चारपहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का उपयोग करने को कहा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-center-for-catalysing-change-in-bada-lagia-made-villagers-aware/">चाईबासा

: बड़ा लगिया में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज ने ग्रामीणों को किया जागरूक

अन्य स्कूलों में भी आयोजित होंगे कार्यक्रम

उन्होंने यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में भी जानकारी साझा की. इसके अलावा डायल 100 और 112 के साथ साइबर अपराध की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने कहा कि आनेवाले समय में अन्य स्कूलों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य संजय डुंगडुंग, पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार, अयोध्या सिंह, राजकिशोर महतो, सपन बोस के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक और छात्रादि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp