Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : दुकान को कब्जामुक्त करने के लिए पुलिस ने दिया एक दिन का समय

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर बाजार हाट में निर्मित मार्केट कॉम्पलेक्स में अवैध रूप से एक दुकान कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पुलिस ने दुकान कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू की. उस दुकानदार को वहां से अपना दुकान हटाने का एक दिन का समय दिया है. विदित हो कि इस संबंध में मनोहरपुर थाना में इंदिरा आदिवासी महिला विकास समिति मुहलडीहा की पदेन सचिव मीनाक्षी देवी ने मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि मनोहरपुर बाजार हाट स्थित कॉम्पलेक्स में एक दुकान उनकी संस्था इंदिरा विकास समिति को तत्कालीन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम द्वारा समिति भ्रमण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पत्रांक-87, फरवरी 2003 के आधार पर उक्त दुकान विपणन कार्य हेतु आवंटित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-controversy-over-land-donated-to-villagers-increased-gram-sabha-organized/">जमशेदपुर

: ग्रामीणों को दान की गई जमीन का विवाद बढ़ा, ग्राम सभा आयोजित

दुकान मरम्मत कर विपणन कार्य करना चाहती है समिति

चूंकी दुकान की जर्जर होने के कारण बंद था. इसी बीच मनोहरपुर के कुछ व्यापारी कब्जा करने के उद्देश्य से उक्त दुकान के बाहर अस्थायी रूप से दुकान लगा कर बैठ रहे हैं. समिति इसका मरम्मत कर वर्तमान में विपणन कार्य करना चाहती है लेकिन वहां दुकान के बाहर बैठने वाले लोग कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और दुकान नहीं हटाना चाहते हैं. इसी के आलोक में शुक्रवार को मनोहरपुर पुलिस स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. साथ ही जांचोपरात वहां से दुकान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है. इस मौके पर एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह, समिति के सचिव मीनाक्षी देवी, समिति के सदस्य निरुपमा महतो, जेमा सांडील आदि अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही