Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सीआई के घर से हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी हरीश महतो मधुपुर, शुभम महतो महुलडीहा और विकास गुप्ता मनोहरपुर के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अंचल निरीक्षक के सरकारी आवास में हुई एक लैपटॉप व एक मोबाइल फोन चोरी कांड में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है. वहीं चोरी की मोबाइल खरीदने के आरोप में तीसरे आरोपी विकास को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल दिया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विगत बुधवार शाम को हरीश और शुभम दोनों की मुलाकात हुई. दोनों ने रात में शराब पी, शराब पीने के बाद दोनों ने सिगरेट पी उसके बाद चोरी करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-public-servants-warned-to-surround-chief-ministers-residence/">साहिबगंज

: जनसेवकों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की दी चेतावनी

हरीश अक्सर चोरी का सामान विकास को बेचता था

उसके बाद वे दोनों डिग्री कॉलेज से सटे अंचल निरीक्षक (सीआई) विनोद कुमार के सरकारी आवास की ओर आए. शुभम ताला तोड़कर आवास में घुस गया. जबकि हरीश आवास के बाहर निगरानी कर रहा था. थोड़ी देर बाद शुभम एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन लेकर बाहर आया. उसके बाद हरीश ने शुभम को उसके घर छोड़ दिया. अगले दिन हरीश मनोहरपुर आकर विकास गुप्ता से मिला दोनों ने शराब खरीदी और नदी के किनारे जाकर शराब पी. इसी दौरान उसने विकास को चोरी की मोबाइल फोन दिखाते हुए कहा कि यह सामान चोरी की है. इसे दो हजार रुपए में बेचना है. तब विकास ने दो हजार रुपए देकर उस मोबाइल फोन खरीद लिया. पुलिस के समक्ष हरीश ने स्वीकार किया है कि विकास को अक्सर वह चोरी का सामान पहले से बेचता आया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-there-will-be-movement-of-displaced-people-in-five-phases-not-four/">चांडिल

: चार नहीं अब पांच चरणों में होगा विस्थापितों का आंदोलन

चोरी का लैपटॉप व मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

मनोहरपुर पुलिस चोरी कांड के मुख्य आरोपी शुभम महतो की निशानदेही पर उसके गांव के बाहर स्थित एक पुल से लैपटॉप बरामद किया है तथा विकास के पास से चोरी का खरीदा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. इस कांड में विकास ने भी अपना जुर्म कबूल किया है. कहा कि उसने लालच में आकर चोरी का मोबाइल फोन खरीदा था. उन्होंने पहले भी हरीश महतो द्वारा चोरी का समान कम पैसों में लेकर अधिक दाम में बेचता रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही