Search

मनोहरपुर : पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को मनोहरपुर ब्लॉक चौक व आस पास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दुपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. जांच के दौरान हेलमेट एवं वाहनों से संबंधित कागजातों की जांच की गई. विशेष कर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर नशापान कर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई. साथ ही ब्रेथ एनालाईजर मशीन से अल्कोहल की जांच की गई. इस दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया. इस मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अमित कुमार ने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया. साथ ही आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने के बारे जानकारी दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-the-president-not-being-invited-to-the-inauguration-of-parliament-house-congress-burnt-pms-effigy/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति को संसद भवन उद्घाटन में नहीं बुलाए का विरोध, कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp