Search

 
 
 

मनोहरपुर : पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

 
Manoharpur(Ajay Singh) : जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर मनोहरपुर पुलिस ने रविवार को उन्धन, रामधनी चौक, रेल क्रासिंग, हाथी चेक नाका, कॉलेज मोड़ समेत अन्य जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चालाया. मौके पर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने स्वंय इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया, चारपहिया समेत सभी छोटे बड़े वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस, आरसी,गाड़ी की डिक्की समेत अन्य कागजातों की जांच की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/prisoner-ward-will-be-built-in-chaibasa-sadar-hospital-at-a-cost-of-rs-4-lakh-42-thousand-600/">चाईबासा

सदर अस्पताल में 4 लाख 42 हजार 600 रुपये की लागत से बनेगा कैदी वार्ड, प्रशासनिक स्वीकृति मिली

ट्रैफिक नियमों का पालन करने का दिया निर्देश

बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने का कड़ा निर्देश दिया गया. विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट का उपयोग करने को कहा गया. जांच अभियान को लेकर छोड़े-बड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस प्रशासन काफ़ी गंभीर है. कहा कि वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. इसलिए सभी वाहन चालक अपने साथ वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात साथ रखे.साथ ही दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक करें. ताकि चलान काटने से बच सकें. मौके पर जेएसआई मनीष कुमार,हवलदार मनोज महतो,समेत पुलिस बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-siege-of-the-chiefs-house-due-to-water-shortage-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में पानी की किल्लत को लेकर मुखिया के घर का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही