Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान

Manoharpur (Ajay singh) : अवैध महुआ शराब भट्टी के विरुद्ध पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया. जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गोपीपुर, अभयपुर व द्रिपशिला में छापेमारी की. यहां अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने तोड़ दिया. इसके साथ ही महुआ देशी शराब बनाने में उपयोग होने वाले लगभग 2 क्विंटल जावा महुआ को बरामद कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. इस छापामारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. परंतु पुलिस के इस कारवाई से अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-sakchi-branch-will-celebrate-holi-on-march-8/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा 8 मार्च को मनाएगा होली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही