Search

मनोहरपुर : पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली हाबिल पूर्ति को भेजा जेल

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर, गोइलकेरा और टेबो थाना के विभिन्न मामलो में फरार नक्सली हाबिल पूर्ति को मनोहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाबिल को उसके गांव वन पोसैता से गिरफ्तार किया है. सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-suci-congratulates-kriya-yoga-express-on-starting-stoppage/">चांडिल

: क्रिया योगा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर एसयूसीआई ने दी बधाई
विदित हो कि मनोहरपुर, गोइलकेरा और टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग आधा दर्जन नक्सली मामलों में हाबिल नामजद आरोपी है. वह वर्ष 2009-10 में नक्सली घटनाओं में वांछित आरोपी है. उस दौरान नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार चल रहा था. उसके घर पंहुचने की जानकारी पर थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp