Search

 
 
 

मनोहरपुर : अंकुआ कांड के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, मामूली बात पर कर दी थी युवती की हत्या

 
Manoharpur (Ajay Singh) : एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने शुक्रवार को मनोहरपुर थाना में एक संवाददाता सम्मलेन कर अंकुआ कांड का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को चिड़िया ओपी अंतर्गत एक युवती की हत्या पत्थर से कुच कर कर दी गई थी. इस कांड को अंजाम देने वाले अभियुक्त ने साक्ष्य छिपाने की नियत से अंकुआ गांव में कोयना नदी के किनारे शव को झाड़ी में फेंक दिया था. अगले दिन 18 जुलाई को पुलिस ने शव को बरामद किया था. इस मामले में मनोहरपुर (चिड़िया ओपी) में एक मामला दर्ज किया गया था. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मनोहरपुर अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने अनुसंधान शुरू किया तो जानकारी मिली कि युवती के शव को एक युवक कोयना नदी की ओर ले जा रहा था, उसे ऐसा करते दो लोगों ने देखा था. दोनों प्रत्यक्षदर्शी से पुलिस ने पुछताछ की तो आरोपी टिमरा गांव निवासी रमाय बोदरा उर्फ टोटा के बारे में जानकारी मिली. प्रत्यक्षदर्शियों से मिले महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर गठित टीम के द्वारा रमाय बोदरा उर्फ टोटा को गुरुवार को पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-engaged-in-election-preparations-organized-training-camp-for-workers-in-kadma/">जमशेदपुर

: चुनाव की तैयारियों में जुटी एनसीपी, कदमा में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

आरोपी का खोया मोबाइल युवती ने रखा था अपने पास

गिरफ्तार आरोपी रमाय बोदरा उर्फ टोटा (25 वर्ष) ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया. उसने बताया कि 17 जुलाई को अंकुआ गांव स्थित पुल के पास उसका मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया था. उक्त मोबाइल को मृतका (युवती) ने सड़क पर पाया और अपने पास रख लिया. अभियुक्त मोबाइल खोजते हुए युवती के पास पहुंचा. पूछताछ के दौरान युवती ने पहचान के लिए रमाय बोदरा से उसका नंबर बताने को कहा. इस पर रमाय बोदरा आक्रोशित हो गया और नंबर नहीं बता कर छीना-छपटी करने लगा. उसी क्रम में युवती ने अपने बचाव में आरोपी के हांथ में दांत काट लिया. जिस पर रमाय उग्र हो गया और युवती को पटक कर रोड किनारे झाड़ियों में ले गया और वहां पड़े पत्थर से उसके सिर व चेहरे को कुचल दिया, जिससे युवती की मौत हो गई. उसके बाद युवती के पैर पकड़ कर उसे घसीटते हुए नदी किनारे ले जा रहा था. उसी दौरान दो लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया. इस पर रमाय ने दोनों को पत्थर से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया. पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vandalism-with-women-in-manipur-is-the-failure-of-the-central-state-government-mahendra-pandey/">जमशेदपुर

: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता केंद्र-राज्य सरकार की विफलता- महेंद्र पांडेय

छापेमारी दल में यह पदाधिकारी थे शामिल

इस छापेमारी दल में एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर, मनोहरपुर अंचल इंस्पेक्टर फागु होरो, चिड़िया ओपी प्रभारी देवसाय भगत, मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार, जराईकेला थाना प्रभारी आशीष कुमार भारद्वाज, छोटानागरा थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा, मनोहरपुर पुअनि मनीष कुमार यादव, छोटानागरा पुअनि अनिकेत कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही