Search

 
 
 

मनोहरपुर : युवती का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना अंतर्गत मनोहरपुर, छोटानागरा मुख्य मार्ग के अंकुआ के समीप मुख्य सड़क किनारे मंगलवार की सुबह एस्पायर संस्था में कार्यरत एक युवती का शव निर्वस्त्र मिला था. इस घटना की सूचना मिलने पर चिड़िया ओपी प्रभारी देवसाई भगत घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गए. पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृत युवती के परिजनों के बयान पर चिड़िया ओपी में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-reached-birigoda-to-investigate-fake-liquor-factory-took-information/">चांडिल

: नकली शराब फैक्ट्री की जांच करने बिरीगोड़ा पहुंचे एसपी, ली जानकारी
पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है. मृत युवती के शव के पास ही उसके कपड़े पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को ग्रामीणों ने देखा था. इसके बाद चिड़िया पुलिस को इसकी सूचना दी थी. युवती मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव की रहने वाली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही