Search

 
 
 

मनोहरपुर : बारिश से थाना व स्कूल रोड तालाब में तब्दील

 
Manoharpur(Ajay Singh) : बारिश के मौसम में मनोहरपुर शहर व आस पास क्षेत्र के मार्गों पर जल जमाव से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. सबसे खराब हालत मनोहरपुर थाना व स्कूल मार्ग की है. इधर कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से मनोहरपुर थाना व स्कूल जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है. इससे आम लोगों के अलावा स्कूली बच्चों का मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-coconut-laden-pickup-van-crashed-in-saranda-valley-driver-and-helper-safe/">किरीबुरु

: नारियल लदा पिकअप वैन सारंडा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी सुरक्षित

नाली निर्माण की मांग

विदित हो कि इस मार्ग पर अवस्थित एसएसआईपी प्लस टू स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय, डीएनएम पब्लिक इंग्लिश स्कूल एवं आदिवासी बालक छात्रावास है. तथा इसी मार्ग पर बीस खोली टोला स्थित है. बारिश होने से यह मार्ग पूरी तरह से किचड़मय व तालाब में तब्दील हो जाता है. जल की निकासी नहीं होने से दूषित जल से दुर्गंध फैलने एवं बिमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है. खासकर वहां रह रहे आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नाली निर्माण कराने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-farmers-are-earning-well-by-cultivating-green-vegetables/">चाईबासा

: हरी सब्जी की खेती कर किसान कर रहे अच्छी कमाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही