Search

 
 
 

मनोहरपुर : सारंडा-छोटानागरा में दुर्गा पूजा पंडाल का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay singh) : सारंडा के छोटानागरा में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति पंडाल का उद्घाटन सप्तमी के अवसर पर रविवार को बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया मुनि देवगम, पूर्व जिप सदस्य बामिया मांझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर थाना प्रभारी ने आदी शक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति को लेकर कामना की साथ ही लोगों से दुर्गोत्सव आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. पंडाल के उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए दर्शनार्थ दुर्गा प्रतिमा का पट खोल दिया गया. उद्घाटन के दौरान मुख्य आयोजनकर्त्ता सुरसेन गोप, मुंडा बिनोद बारीक, बिरंचि गोप समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-criminals-have-attacked-the-government-not-the-doctor-banna-gupta/">बोकारो

: अपराधियों ने चिकित्सक पर नहीं सरकार पर किया है हमला- बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही