Search

 
 
 

मनोहरपुर : अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, कई महुआ भट्ठियों को किया ध्वस्त

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने गोपीपुर गांव स्थित स्टेडियम के समीप तीन घरों में छापामारी की. जहां अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त तैयार जावा महुआ एवं अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-party-workers-and-office-bearers-paid-tribute-to-ajsu-leader-bhola-mahto/">मनोहरपुर

: आजसू नेता भोला महतो को पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
इस बावत मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुवा शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस छापामारी अभियान में सब इंस्पेक्टर मनीष यादव, एएसआई रामानुज शर्मा के अलावा पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थे. छापेमारी में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही