Search

 
 
 

मनोहरपुर : विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे डाक विभाग के कर्मी

 
Manoharpur (Ajay Singh) : भारतीय डाकघर कर्मचारी संघ (एनएफपीई) के आह्वान पर डाकघर के बुधवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे और डाकघरों में ताला लटका रहा. इससे आम लोगों को पैसों को जमा व निकासी करने में काफी परेशानी हुई. वहीं, समय पर पोस्ट द्वारा राखी नहीं मिल पाने से कई लोग मायूस भी नजर आयें. कई स्थानों में रक्षाबंधन गुरुवार को मनाया जाएगा, ऐसे में समय पर राखी न पहुँच पाने का मलाल लोगों में है. मनोहरपुर घाघरा की रहने वाली नीलम महतो ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के बंद रहने से पैसों की निकासी वे नहीं कर पाई जिससे रक्षा बंधन त्योहार में जरूरी सामानो की खरीददारी किए बिना ही घर वापस लौटना पड़ रहा है. [caption id="attachment_385168" align="aligncenter" width="503"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-postoffice-1.jpeg"

alt="" width="503" height="335" /> ग्राहक नीलम कुमारी महतो[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-new-committee-formed-regarding-ganeshotsav-and-12-day-fair/">मनोहरपुर

: गणेशोत्सव व 12 दिवसीय मेला को लेकर नई कमेटी का हुआ गठन

(एनएफपीई) की यह है मुख्य मांगे

पोस्टल विभाग को आइपीपीबी में विलय एवं पोस्टल ऑफिस के निजीकरण का विरोध, न्यू पेंशन योजना को बंद कर पुराना पेंशन को लागू किए जाने, अनुकंपा के आधार पर शतप्रतिशत नियुक्ति करने समेत 20 सुत्री मांगो के समर्थन में एक दिवसीय बंद बुलाया गया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही