Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों में बांटे लाइब्रेरी किट

Manoharpur (Ajay singh) : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड के सभी कोटी के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी किट का वितरण किया गया. प्रखंड भर के 12 सरकारी मध्य विद्यालयों में "प्रथम बुक्स" लाईब्रेरी किट उपलब्ध कराया गया. इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरवाहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमारबेरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हकागुई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बच्चोमगुटू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अभयपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलपोटका, उ. मध्य विद्यालय महुलडीहा, बेसिक स्कूल बड़पोस, मवि नन्दपुर और उउवि बारंगा शामिल है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-preparations-for-hindu-new-year-begin-a-grand-procession-will-be-taken-out-from-narsingh-ashram/">मनोहरपुर

: हिंदू नववर्ष की तैयारी शुरू, नरसिंह आश्रम से निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

स्कूलों को दिया गया 100–100 पुस्तकों का सेट

इस मौके पर उपस्थित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक प्रभा सुरीन ने बताया कि पुस्तकालय को चार स्तर में बांटा गया है, बच्चे अपने शैक्षणिक स्तर के मुताबिक उन पुस्तकों का आनंद उठा सकते हैं. कहा कि प्रत्येक स्कूलों को 100–100 पुस्तकों का सेट दिया गया है, जिसमें हिंदी के 80 पुस्तक और अंग्रेजी के 20 पुस्तक हैं. स्कूलों में कुल 1200 पुस्तकों का वितरण किया गया है. इस मौके पर बीईईओ शालिनी डुंगडुंग, प्रखंड समन्यवक प्रभा सुरीन, सीआईएम सविता महतो, बीपीओ सुधीर कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही