Manoharpur (Ajay Singh) : राउरकेला उड़ीसा के युवा समाज सेवी सह सुपर 20 सामाजिक संस्था के अध्यक्ष नितेश कुमार सोमवार को झारखंड राज्य की महिला एवं बाल विकास सह सामाजिक सुरक्षा मंत्री व मनोहरपुर के विधायक जोबा माझी से उनके आवास पर मुलाकात किया. नितेश कुमार ने उनसे विस्तृत रूप से सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा की. विशेषकर शाम के समय चक्रधरपुर व मनोहरपुर स्टेशन से राउरकेला स्टेशन तक एक यात्री ट्रेन परिचालन सेवा के लिए अनुरोध किया. नितेश कुमार ने उनके संज्ञान में लाया कि चक्रधरपुर व मनोहरपुर स्टेशन से राउरकेला स्टेशन तक के लिए शाम के समय कोई ट्रेन नहीं है. जो की आम लोगों के लिए एक चिंता का विषय है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-sanjeev-sardar-gave-financial-support-for-marriage/">डुमरिया
: विधायक संजीव सरदार ने शादी के लिए किया आर्थिक सहयोग
: सिंहभूम कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप 9 को
: विधायक संजीव सरदार ने शादी के लिए किया आर्थिक सहयोग
शनिवार को गीता कोड़ा से भी मिले थे नितेश कुमार
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग चिकित्सा और अन्य महत्वपूर्ण कार्य के लिए राउरकेला आते हैं. जिनमें मजदूर, वेंडर, छात्र, महिलाएं शामिल हैं. मंत्री जोबा मांझी ने इस विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि बहुत जल्द केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से साक्षात्कार करेंगी. उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वे काफी गंभीर हैं और बहुत जल्द इसका समाधान होगा. विदित हो कि राउरकेला उड़ीसा के युवा समाज सेवी सह सुपर 20 सामाजिक संस्था के अध्यक्ष नितेश कुमार बीते शनिवार के दिन पश्चिम सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा से इसी संदर्भ में मिले थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-national-workshop-at-singhbhum-college-on-9th/">चांडिल: सिंहभूम कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप 9 को
Leave a Comment