Search

 
 
 

मनोहरपुर : बेलवरण पूजन के साथ मां दुर्गा का आह्वान, चापाकल खराब होने से घोर पेयजल संकट

 
 Ajay Singh

बेलवरण पूजन के साथ मां दुर्गा का आह्वान

Manoharpur :  शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अनुष्ठान की तैयारी शुरू हो गयी है. हाजरा देवी स्थान पूजा मंडप से  आज शुक्रवार सुबह बेलवरण की भव्य कलश घट शोभा यात्रा निकाली गयी.  कोयल नदी तट से कलश घट में जल लेकर दुर्गा मंडप में विधि-विधान से मां कोला बोऊ की स्थापना की गयी. स्थापना के साथ ही षष्टी का पूजन आरंभ हुआ. छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की गयी. इसके साथ ही पूजा पंडालों में विशेष पूजा आरंभ हो गया. (पढ़ें, रिश्वत">https://lagatar.in/case-of-asking-questions-on-adani-after-taking-bribe-mahua-rejected-hiranandanis-affidavit-said-pmo-forced-him/">रिश्वत

लेकर अडानी पर सवाल पूछने का मामला : हीरानंदानी का हलफनामा महुआ ने नकारा, कहा, PMO ने विवश किया)

दुर्गाषष्टी पूजन से पूर्व बेलवरन की मान्यता 

दस दिवसीय दुर्गोत्सव के छठे दिन बेलवरन पूजन के साथ मां दुर्गा का आह्वान किया गया. परंपरा के अनुसार, सभी पूजा पंडालों के पुरोहित और यजमान बेल वृक्ष में पूजन विधि संपन्न कर देवी का आह्वान किया. इस दौरान बेल के वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर मां को आमंत्रित किया जाता है. वहीं सप्तमी को देवी के नेत्रों में ज्योति का संचार किया जाता है. इसके बाद पूजा-पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है.

दूसरी खबर

एक सप्ताह से चापाकल खराब, पीएचडी विभाग मौन, ग्रामीण परेशान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-3-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Manoharpur : थाना चौक के समीप एक सप्ताह से सरकारी चापाकल खराब पड़ा है. इसकी वजह से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों ने पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता राजकिशोर शर्मा से चापाकल ठीक कराने की गुहार लगायी गयी. लेकिन अभी तक चापाकल की मरम्मती नहीं करायी गयी. इसकी वजह से लोगों में पीएचडी विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने विभाग के खिलाफ ठोस कदम उठाने का मन बनाया है.

थाना चौक में 12 से अधिक परिवार के बीच एक चापाकल, वो भी एक सप्ताह से खराब

विदित हो कि थाना चौक में मात्र एक ही चापाकल है. वह भी एक सप्ताह से खराब है. इससे वहां घोर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. लोगों का कहना है कि मनोहरपुर थाना चौक टोला में 12 से अधिक परिवार के बीच एक ही सरकारी चापाकल है. वो भी एक सप्ताह से खराब पड़ा है. स्थानीय लोगों ने पीएचडी विभाग से कई बार चापाकल की मरम्मती कराने को लेकर गुहार लगायी, लेकिन विभाग ने इसे अनसुना कर दिया. इसे भी पढ़ें : झाप्रसे">https://lagatar.in/56-officials-of-jhaprese-changed-from-here-to-there-municipal-commissioner-of-dhanbad-deoghar-changed-see-list/">झाप्रसे

के 56 पदाधिकारी इधर से उधर, धनबाद, देवघर के नगर आयुक्त बदले, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही