Search

 
 
 

मनोहरपुर : पुरनापानी की टीम बनी एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता

 
Manoharpur (Ajay singh) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में वन सुरक्षा समिति बचमगुटू, गेंडुम के तत्वावधान में रविवार को मीनाबाजार चडरुगुटू फुटवॉल मैदान में एक दिवसीय फुटवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लाईलोर पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं ओड़िसा के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. आज के इस खेल में हिस्सा ले रहे टीमों के बीच खेल काफी अनुशासित एवं रोमांचकपूर्ण रहा. वहीं विजेता टीम पुरनापानी एवं उपविजेता टीम मनोहरपुर डीबीसी क्लब को नगद राशी से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-special-gram-sabha-organized-on-the-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi/">जगन्नाथपुर

: महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के सदस्यों को दी शुभकामनाएं

मुख्य अतिथि मुखिया कंडुलना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होती है किंतु खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासित रहकर खेलना चाहिए. उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को इस खेल के आयोजन को लेकर शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रामचंद्र हेम्ब्रोम एवं खेल आयोजन समिति के संरक्षक शंकर सिंह मुंडारी, सुनील हेम्ब्रोम, सदानंद नायक, कार्तिक दास, निरंजन तोरकोट समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही