Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : रायडीह फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, सागजुड़ी यूथ क्लब ने जीता खिताब

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : न्यू स्टार क्लब रायडीह द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. दुसरे दिन फाइनल मैच रायडीह फुटबॉल मैदान में खेला गया जो बेहद ही रोमांचक रहा. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव व मुखिया अतेन सुरीन मौजूद थे. दोनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. जिप उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हार व जीत सामान्य प्रक्रिया है. इससे खिलाड़ियों को हताश होने की जरूरत नहीं है बल्की अपनी प्रतिभा को बेहतर बनाने में कड़ी मेहनत व अनुशासित ढंग से खेलने की आवश्यकता है. उन्होंने आयोजन समिति को सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर बधाई  शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sini-police-demolished-three-liquor-distilleries-operator-absconding/">आदित्यपुर

: सीनी पुलिस ने तीन शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, संचालक फरार

टॉस से हुआ हार-जीत का फैसला

फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच  सागजुड़ी यूथ क्लब और आर्मी एसी क्लब के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच खेल काफी रोमांचकारी व बराबरी पर रहा. अंत में हार-जीत का फैसला टॉस के माध्यम से हुआ. इसमें जीत का खिताब सागजुड़ी यूथ क्लब ने अपने नाम किया. वहीं इस खेल में विजेता एवं उपविजेता टिम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि रंजित यादव व विशिष्ठ अतिथि मुखिया अतेन सुरीन के द्वारा पुरस्कार के रूप में खस्सी से दिया गया. खेल शुभारंभ करने के पूर्व आयोजन समिति द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत अतिथियों का भव्य स्वागत गाजेबाजे  आतिशबाजी के साथ किया गया. इस मौके पर आयोजन समिति रायडीह न्यू स्टार कल्ब के प्रमुखकर्ता ग्राम मुन्डा बिरसा हेम्ब्रोम, आर्मी रिटायर्ड मिखाइल सुरेन, रिटायर्ड टीचर शिव चरण गोप, जर्मिया चेरोवा एवं सभी सदस्य समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही