Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेल पार्किंग का मेन गेट सामने की ओर झुका, हादसे की आशंका

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर स्टेशन के समीप रेल पार्किंग का मेन गेट सामने की ओर झुक गया है. तेज आंधी बारिश में यह गेट कभी भी गिर सकता है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. अचानक गेट के गिरने से कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है. समय रहते गेट की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त किया जा सकता है, परन्तु इस ओर किसी भी रेल अधिकारीयों का ध्यान नहीं है. इस मामले की जानकारी रहने के बावजूद अधिकारी मौन है. इसे स्थानीय रेल अधिकारियों की लापरवाही समझे या फिर प्रशासनिक अक्षमता. विदित हो कि दो दिन पूर्व इस रेल पार्किंग परिसर में ही थर्ड रेल लाइन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था. इसके बावजूद रेल अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-summer-camp-for-children-started-in-matkamhatu-panchayat/">चाईबासा

: मतकमहातु पंचायत में बच्चों के लिए समर कैंप शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही