Search

 
 
 

मनोहरपुर : माओवादी बंदी को लेकर रेलवे व जिला प्रशासन अलर्ट पर

 
Manoharpur(Ajay Singh) : भाकपा माओवादियों का एक दिवसीय 15 मई को झारखंड बंद से रेलवे और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. हावड़ा मुबई मुख्य रेल मार्ग पर यात्री व गुड्स ट्रेनों के परिचालन में भी विशेष सावधानी और चौकसी बरती जा रही है. बता दें कि माओवादी बंद के दौरान रेलवे हमेशा नक्सल हिंसा के लिए सॉफ़्ट टार्गेट पर रहता है. यही कारण है कि खुफिया विभाग के रिपोर्ट के बाद चक्रधरपुर रेल मण्डल हाई अलर्ट पर है. बंद को देखते हुए जिला पुलिस मनोहरपुर सर्किल अंतर्गत पांच थाना क्षेत्र मनोहरपुर, आनंदपुर, छोटानागरा, जराईकेला, और चिड़िया ओपी थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था व इससे निपटने के लिए पेट्रोलिंग व जगह-जगह पुलिस बल तैनात है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-red-handed-woman-doing-brown-sugar-business/">रांची

पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली महिला को रंगे हाथ पकड़ा

लौह अयस्क ढुलाई कार्य बाधित

[caption id="attachment_637683" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bandi-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ऑटो सटैंड में खड़े वाहन.[/caption] वहीं बंद से मुक्त ज़रूरी चीजों को छोड़कर निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बैंक,पेट्रोल पंप आदि अन्य प्रतिष्ठान नहीं खुले. साथ ही स्थानीय व लंबी दूरी के मालवाहक व यात्री वाहन स्टैंड पर खड़े नज़र आए. जिससे आमजन के जीवन पर व्यापक असर देखने को मिला. दूसरी ओर मनोहरपुर आयरन ओर माइंस चिड़िया(सेल) के खदान में लौह अयस्क की खनन व ढुलाई कार्य बाधित रहा. इससे सेल को आर्थिक क्षती पहुंची हैं. वहीं माओवादी बंदी से छोटे बड़े व्यवसायिक वर्गों के अलावा रोजमर्रा का काम काज करने वाले श्रमिकों पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिला. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasamdsadaman12th89-percentmarksachieveddone/">चाईबासा

: एमडी सदमान ने 12वीं में 89 फिसदी अंक हासिल किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही