Search

 
 
 

मनोहरपुर : करंट लगने से रेलकर्मी की मौत

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर थाना अंतर्गत तरतरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय युवक बुधराम केरकेट्टा को मंगलवार सुबह बिजली का करंट लग गया. इससे युवक की मौत हो गई. युवक रेलकर्मी था और ज़रायकेला स्टेशन पर कार्यरत था. बिती रात वह अपने घर तरतरा गया हुआ था. घर जाने से पूर्व युवक मनोहरपुर में गणेश मेला घूमने गया था. उसके बाद वह देर रात अपने घर पहुंचा था. रात के दो या तीन बजे युवक घर के बिजली तार की मरम्मती कर रहा था.अचानक बिजली का तार युवक की छाती में सट गया. इससे युवक बिजली करंट के चपेट में आ गया. युवक को एम्बुलेंस से मनोहरपुर सीएचसी में लाया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-139-meters-of-water-will-be-stored-in-gajiya-barrage-from-march-2023-trial-was-successful/">आदित्यपुर

: गजिया बराज में 2023 मार्च से 139 मीटर स्टोरेज किया जाएगा पानी, ट्रायल रहा सफल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही