Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : हाजरा में दुर्गापूजा के लिए बन रहा राजशाही मंदिर, 20 लाख होंगे खर्च .

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी, हाजरा परिसर मनोहरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमिटी के अध्यक्ष एवं युवा कर्मठ समाजसेवी विजय यादव के नेतृत्व में भव्य तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा. कमिटी इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल के रूप में भव्य व आकर्षक राजशाही मंदिर का प्रारुप तैयार करवा रही है. पश्चिम बंगाल एवं स्थानीय कुशल कारीगरों द्वारा पंडाल को अंतिम रुप दिया जा रहा है. वहीं हाजरा दुर्गापूजा कमिटी द्वारा भव्य पंडाल, इंटिरियर डेकोरेशन, भव्य प्रतिमा, विद्युत साज-सज्जा,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के अलावे 25 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन आदि कार्यक्रमों पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने की संभावनायें व्यक्त की जा रही हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Hazra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-bsl-launched-encroachment-removal-campaign-demolished-40-slums/">बोकारोः

बीएसएल ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 40 झुग्गी-झोपड़ियों को किया ध्वस्त 
विदित हो कि मनोहरपुर हाजरा परिसर स्थित दुर्गापूजा पूरे मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल व आस-पास क्षेत्र का सबसे बड़ा एवं भव्य पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र होता है. इस बार भी यहां भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है. दुर्गापूजा के भव्य आयोजन को लेकर हाजरा दुर्गापूजा कमेटी के संरक्षक प्रताप प्रधान, अध्यक्ष विजय यादव, सचिव सूरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राधेश सिंह आदि पूजा कमिटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा मुख्य रूप से हाजरा बीड़ी कंपनी का अहम योगदान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही