Search

 
 
 

मनोहरपुर : आरबीसी संचालन समिति गठित, रंजीत यादव बने अध्यक्ष राजेश लागुरी सचिव

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार को आरबीसी झरिया टोला खुदपोष में एस्पायर संस्था द्वारा विभिन्न विंदुओं पर एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रखंड के मुखिया, पंचायत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण अभिभावकगण उपस्थित थे. यह बैठक जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ड्रॉपआउट बच्चों को सरकारी स्कूलों में पुनः नामांकन के दौरान आने वाले विसंगतियों पर चर्चा की गई. इस संबंध में आरबीसी, एफएलएन एवं एनआरबीसी के अलावे आरबीसी संचालन हेतु समिति के गठन करने पर भी चर्चा की गई. बैठक को एस्पायर संस्था के जिला को-ऑर्डिनेटर जी नरेश द्वारा आरबीसी के उद्देश्य और उनके कार्यों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tech-fest-organized-at-kashidih-high-school-teams-from-19-schools-participated/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में टेक फेस्ट आयोजित, 19 स्कूलों की टीमों ने लिया भाग

आरबीसी संचालन समिति का किया गया गठन

उन्होंने कहा कि यह संस्था बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आरबीसी का संचालन कर रही है. आरबीसी में वैसे बच्चों को रखा जाता है और उनको उम्र के सापेक्ष शिक्षा प्रदान कर विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया जाता है. प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय में इस बार संस्था द्वारा एफएलएन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें एक-एक एफएलएन वॉलंटियर नियुक्त किया गया है जो विद्यालय को सपोर्ट करने के लिए कार्य करती है. इन उद्देश्यों को पूरा करने हेतु बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा सर्वसम्मति से आरबीसी संचालन समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष पद के लिए रंजित यादव का नाम प्रस्ताव किया गया जिसका बरंगा पंचायत के उप मुखिया ने समर्थन किया. उपाध्यक्ष पद के लिए नंदपुर पंचायत के पंसस सुदर्शन नायक का सर्व सहमति से चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-campaign-against-those-who-put-shop-goods-and-vehicles-on-the-road/">चांडिल

: सड़क पर दुकान का सामान व वाहन लगाने वालों के खिलाफ चला अभियान

समिति के अन्य सदस्यों में ये लोग हुए शामिल

आरबीसी संचालन के लिए कर सलाहकार के रूप में कैलाश गुप्ता, उषा देवी उर्फ खुशबू, विनीता गुप्ता, श्याम धन पूर्ति का चुनाव किया गया जबकि सदस्य के रूप में बिरसा धनवार, आशा तिग्गा, मीना देवी, पूजा कुजूर, मंजू दास, सुनीता तिवारी आदि का चयन किया गया. मौके पर मुखिया पूजा कुजूर, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी उर्फ खुशबू, मुखिया सुशीला संवैया, श्यामधन पूर्ती, एस्पायर ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर राजेश लागुरी, तबरेज अंसारी, आरबीसी प्रभारी लक्ष्मी महतो व मंजु संवैया समेत पंचायत जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही