Search

मनोहरपुर : सेवानिवृत पंचायत सचिव विल्सन हैरेंज को पंचायत के लोगों ने दी भावभीनी विदाई

Manoharpur (Ajay Singh)मनोहरपुर पूर्वी पंचायत भवन सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर शुक्रवार को सेवानिवृत  पंचायत सचिव विल्सन हैरेंज को भावभीनी विदाई दी गई. विदाई समारोह में मुखिया पूजा कुजूर, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी उर्फ खुशबू समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. इस मौके पर बीडीओ हरि उरांव, पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर व पंसस उषा देवी ने पंचायत सचिव विल्सन हैरेंज को अंगवस्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. विदाई समारोह में बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि विल्सन हैरेंज मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के रूप में जाने जाते है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-gratitude-to-minister-satyanand-bhokta-on-the-recommendation-of-the-medical-protection-act/">लातेहार

: मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की अनुशंसा पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता का आभार

विदाई समारोह में ये लोग हुए शामिल

विदाई समारोह के उपरांत उनके सम्मान में प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से बब्बू श्रीवास्तव बिनोद सिंह, सावन धनवार, रोहित महतो, भरत नायक, कार्तिक गोप, सतीश खाखा, एई मनय मुदैया, जेइ दीपक विश्वकर्मा, जेइ मंगल संवैया, जेइ रवींद्र प्रधान, सुदर्शन तियू, ओमलेन लुगून, आनंद सुरीन, मो. अंसारी, रोजगार सेवक किरण नायक समेत वार्ड सदस्य दुलार हेंब्रोम, मालती खलखो, माया कुजूर, रुमाली किंबो, कमलेन मुंडारी, संतोषी नायक, गौरी देवी आदि पंचायत के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp