Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : कोयल-कोयना नदी का उफान शांत, पटरी पर लौटी जिंदगी

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : बारिश के ठमथे ही नदियों का जलस्तर तेजी से घटने लगा है. इसी क्रम में कोयल व कोयना नदी का उफान भी थम गया है. तटवर्ती क्षेत्र में आम जन जीवन पुनः पटरी पर लौटती दिख रही है. संतअगस्तिन महाविद्यालय व परिसर में अवस्थित छात्रावास के भवन में घुसा बाढ़ का पानी भी पूरी तरह से निकल गया है. जिससे महाविद्यालय एवं छात्रावास में पुनः रौनक लौट आई है. बाढ़ से अन्य जगह पर शिफ्ट हुए छात्र पुनः महाविद्यालय के छात्रावास में लौटने लगे है. छात्रों के वापसी से पूरा छात्रावास गुलजार हो गया है. छात्रों में खुशी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-thieves-stole-ice-cream-by-breaking-the-lock-of-the-shop-in-chowka/">चांडिल

: चौका में दुकान का ताला तोड़ चोरों ने की आइसक्रीम की चोरी
[caption id="attachment_396959" align="aligncenter" width="578"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-badh-1.jpeg"

alt="" width="578" height="385" /> संतअगस्तिन महाविद्यालय का छात्रावास भवन[/caption]

नदियों के तट पर खेल रहे बच्चे

एक दिन पूर्व दोनों ही नदीयों में बाढ़ का उफान अपने चरम पर था. लोग बाढ़ के तांडव से भयभीत व रातजग्गा को मजबूर थे. सोमवार शाम से बारिश के थमने से दोनों ही नदियां अपने पूर्वतः आकार में सिमट गई है. बच्चे बीच नदी में खेल करते हुए नहाने का आनंद ले रहें है. इसे देख यह विश्वास नहीं होता कि एक दिन पूर्व दोनों ही नदियों में भयावाह बाढ़ से तटवर्ती इलाकों के लोगों का हाल बेहाल था. स्थानीय प्रशासन भी नदी में बाढ़ को देखते हुए अलर्ट थे. फिलहाल नदियों का जलस्तर घटने से जहां तटवर्ती इलाकों के लोगों का जन-जीवन पटरी पर लौट रहा है. वहीं स्थानीय प्रशासन भी राहत महसूस कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-repair-of-cycle-stand-of-pg-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: स्वच्छता के लिए नामित विद्यालयों का केंद्रीय टीम करेगी भौतिक सत्यापन
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही