Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : रायकेरा में रोजो पर्व मेला सह मिलन समारोह आयोजित, उमड़ी भीड़

Manoharpur (Ajay Singh) : रायकेरा में रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को रोजो मेला सह मिलन समारोह एवं छऊ नृत्य का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो व मुखिया रानी कच्छप ने संयुक्त रूप से किया. इसके साथ ही अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया व छऊ नृत्य का लुत्फ उठाया. छऊ कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छऊ नृत्य कलाकारों को जिप सदस्य ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. जयप्रकाश महतो ने कहा कि रोजो संक्रांति का पर्व सुख शांति  समृद्धि का त्योहार है. हम सभी इस पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाए. उन्होंने इस आयोजन को लेकर रायकेरा छऊ नृत्य समिति को बधाई  शुभकामनाएं दी. इस मेले में मनोहरपुर, आनंदपुर व झारखंड ओडिशा सीमांचल क्षेत्र से हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jmm-holds-meeting-regarding-lok-sabha-and-assembly-elections/">नोवामुंडी

: लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही