Search

 
 
 

मनोहरपुर : मनीपुर में रोजो पर्व मेला संपन्न, छऊ कलाकारों को जिप उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रोजो संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार देर रात रोजो मेला सह मिलन समारोह एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव उपस्थित थे. जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र छऊ नृत्य रहा. छऊ नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि रंजित यादव ने कहा कि रोजो संक्रांति का पर्व सुख शांति व समृद्धि का त्योहार है. इसे हम सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने इस आयोजन को लेकर मनीपुर युवा कल्याण समिति को बधाई व शुभकामनाएं दी. वहीं मनीपुर रोजो संक्रांति मेले में आयोजित छऊ नृत्य का मनोहरपुर, आनंदपुर व झारखंड-उड़ीसा के सीमांचल क्षेत्र से हजारों की संख्या में दर्शकों ने खुब आनंद उठाया. [caption id="attachment_669581" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Manoharpur-Rojo-Parv-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छऊ नृत्य करते कलाकार.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rituals-started-with-tarpan-on-the-second-day-of-atma-shanti-mahayagya/">आदित्यपुर

: आत्मा शांति महायज्ञ के दूसरे दिन तर्पण के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही