Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आरपीएफ ने गोइलकेरा रेलवे फाटक पर लोगों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से शुक्रवार को गोइलकेरा ढलाई रेलवे क्रॉसिंग में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पार करने वाले राहगीरों को सावधानी बरतने के साथ साथ स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया. अभियान में शामिल मनोहरपुर आरपीएफ थाना के सब इंस्पेक्टर अश्मित वर्मा ने आम राहगीरों को रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आपको जरा सी असावधानी के चलते जान माल की भारी क्षति उठानी पड़ सकती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-action-will-be-taken-on-doctors-of-sadar-hospital-for-prescribing-external-medicine/">चाईबासा

: सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर बाहरी दवा लिखने पर होगी कार्रवाई 
[caption id="attachment_380160" align="aligncenter" width="474"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/manoharpur-railway.jpeg"

alt="" width="474" height="316" /> नियमों की अनदेखी कर रेलवे क्रॉसिंग पार करता युवक[/caption] उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय यदी रेलवे गेट बंद है, तो जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार नहीं करें. चूँकि आम लोग जल्दबाजी के चलते अप एवं डाउन की ओर से द्रुतगती ट्रेनों को नज़रअंदाज कर देते है. जिससे लोग अपनी जान गंवा बैठते है. इससे अच्छा है जब रेलवे गेट बंद हो तो आम राहगीर जल्दबाजी में काभी भी रेलवे क्रॉसिंग पार नहीं करें. इससे आप अपनी जान की सुरक्षा तो करते ही है, अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने में मदद पहुँचाते है. इस मौके पर मनोहरपुर रेल सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल जी सी माँझी, कांस्टेबल विकाश गुर्जर आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही