Search

 
 
 

मनोहरपुर : विधिक सेवा कार्यशाला आयोजित कर आरपीएफ ने स्कूली बच्चों को किया जागरुक

 
Ajay singh (Manoharpur) : संत अगस्तिन विद्यालय सभागार में मंगलवार को विधिक सेवा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में रेल सुरक्षा बल के अधिकारी समेत पैरा लीगल वालंटियर के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और बच्चे उपस्थित थे. इस दौरान स्कूली बच्चों को कानून के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया. इसमें बताया गया कि हम विधिक सेवा के तहत कैसे निशुल्क कानूनी न्याय पा सकते है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-81-houses-of-bundu-panchayat-were-connected-with-jal-jeevan-mission/">चाईबासा

: बुंडू पंचायत के 81 घरों को जोड़ा गया जल जीवन मिशन से
[caption id="attachment_362716" align="aligncenter" width="512"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/manoharpur-rpf-2.jpeg"

alt="" width="512" height="341" /> कार्यशाला में मौजूद स्कूल के छात्र-छात्राएं[/caption] उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित, कमजोर, असहाय व समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँचना है. यह व्यवस्था के तहत प्रयास रहता है कि समाज के सभी लोगों को न्याय प्रदान हो सके. इस मौके पर पर रेल सुरक्षा बल मनोहरपुर थाना के उपनिरीक्षक राजेश कुमार रौशन, मुखिया (मनोहरपुर) ज्योतिष ओड़ेया, पीएलबी डा.अशोक कुमार, पूर्व पीएलबी सह मुखिया(रायडीह) के अलावा विद्यालय के प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक समेत काफी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही