Search

 
 
 

मनोहरपुर : सारंडा पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल चोरी करते युवक को आरपीएफ पुलिस ने पकड़ा

 
Manoharpur (Ajay singh) : राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा पैसेंजर ट्रेन से रविवार की शाम एक युवक को रेल यात्री से मोबाइल चोरी करते आरपीएफ पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है. मोबाइल चोर युवक को आरपीएफ पुलिस ने मनोहरपुर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया है. इसे सोमवार की सुबह मनोहरपुर जीआरपी पुलिस द्वारा अग्रेतर कारवाई के लिए चक्रधरपुर रेल थाना ले जाया गया है. जहां मोबाइल चोर युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. सूत्रों के मुताबिक मोबाइल चोर युवक (26 वर्षीय) सागर तिवारी राउरकेला प्लांटसाइट थाना मालगोदाम का रहने वाला बताया जा रहा है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-rcc-culvert-near-sahu-tola-hari-temple-broken-accident-is-happening/">बंदगांव

: साहू टोला हरि मंदिर के समीप का आरसीसी पुलिया टूटा, हो रही है दुर्घटना

प्लेटफार्म पर पहले से ही मौजूद थी आरपीएफ पुलिस 

राउरकेला से सारंडा पैसेंजर ट्रेन मनोहरपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुका. तभी ट्रेन में किसी यात्री से मोबाइल चोरी को लेकर हल्ला होने लगा, उस समय मोबाइल चोर युवक मोबाइल लेकर भाग रहा था. वहीं, मनोहरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर(2-3) पर आरपीएफ पुलिस पहले से ही मौजूद थी. ऐसे में मोबाइल चोरी की घटना को लेकर रेल यात्रियों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर मौके पर भाग रहे मोबाइल चोर युवक को आरपीएफ पुलिस के जवानों ने मोबाइल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जिस युवक का मोबाइल चोरी हुआ है, वह सोनुवा अर्जुनपुर गांव का रहने वाला बिमल महतो है. वह अपने मामा के घर मनोहरपुर आया हुआ था और शाम को सारंडा पेसेंजर ट्रेन से सोनुवा लौट रहा था. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-sand-mafia-is-weighing-heavily-on-the-administration-vehicles-laden-with-sand-pass-in-front-of-the-block-office/">चाकुलिया

: प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं रेत माफिया, ब्लॉक ऑफिस के सामने से गुजरते हैं बालू से लदे वाहन

भीड़ का फायदा उठाकर किया मोबाइल चोरी

ट्रेन के गेट में यात्रियों के उतरने और चढ़ने से काफी भीड़ थी. इसी का फायदा उठाकर मोबाइल चोर युवक सोनुवा निवासी बिमल महतो का मोबाइल छिनकर भाग रहा था, तभी वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने मोबाइल लेकर भाग रहे युवक को प्लेटफार्म नंबर(2-3) स्थित एफओबी के समीप पकड़ लिया. इसके बाद मनोहरपुर आरपीएफ के पुलिस ने अग्रेतर कारवाई के लिए मोबाइल चोर युवक को मनोहरपुर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kumbhakar-samaj-protested-by-holding-a-meeting-regarding-the-increase-in-holding-tax/">आदित्यपुर

: कुंभकार समाज ने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को लेकर बैठक कर जताया विरोध
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही