Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सारंडा में पोषण माह के तहत ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरुक

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड समेत सारंडा में शुक्रवार को पोषण माह मनाया गया. इस अवसर पर मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र स्थित आगनबाड़ी केंद्र मनोहरपुर (ई) में एवं सुदूरवर्ती सारंडा स्थित गंगदा पंचायत के ग्राम दोदारी में पोषण माह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मनोहरपुर बीडीओ हरि उराँव एवं सीडीपीओ गीता सोय उपस्थित थे. वहीं आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी ने महिलाओं को स्वास्थ के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साफ-सफाई में विशेष ध्यान रखने की बात कही. मौके पर मनोहरपुर (प०) पंचायत के मुखिया ज्योतिष ओडिया, आंगनबाड़ी केंद्र मनोहरपुर (ई) की सेविका देवंती देवी, सहायिका आरती देवी तथा काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. [caption id="attachment_421786" align="aligncenter" width="548"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/manoharpur-anganbadi-2.jpeg"

alt="" width="548" height="365" /> महिलाओं को पौष्टिक सब्जियों की जानकारी देती आंगनबाड़ी सेविका[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tributes-paid-to-brahmalin-shankaracharya-swami-swaroopanand-saraswati/">मनोहरपुर

: ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को दी गई श्रद्धांजलि
सुदूरवर्ती सारंडा स्थित दोदारी गांव में ट्रिकल अप और सृजन फाउंडेशन के तहत पोषण माह मनाया गया एवं इसके प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरुक किया गया. साथ ही पीजी ग्रुप माइक्रो इंटरप्राइजेज ग्रुप समिति का भी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुकुरमनी देवी, सचिव गुमी मुर्मू , कोषाध्यक्ष सेवंती सोरेन, उपस्थित ट्रिकल अप से एफसी (FC) जयपाल सुरीन, सृजन फाउंडेशन से जीयनज और जेएसएलपीएस महिला ग्रुप से सुनीता देवी, श्रीमती कुमारी, शुक्रमणि देवी, गुमी मुर्मू, सेवंती सोरेन, सुमी माझी, सुमी पुरती समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिलायें उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही