Search

 
 
 

मनोहरपुर : सहारा कल्ब गणमौर ने फुटबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

 
Manoharpur(Ajay singh) : सहारा कल्ब गणमौर द्वारा रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि मनोहरपुर(भाग-2) जिला परिषद सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव व मुखिया अतेन सुरीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मौके पर मुख्य अतिथि रंजित यादव ने खिलाड़ियों का हौशला बढ़ाते हुए कहा कि खेल को बेहतर बनाने में कड़ी मेहनत व अनुशासित ढंग से खेलने की आवश्यकता है. खेल में भाग ले रहे टिमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-police-sent-the-accused-of-cattle-smuggling-to-jail/">गुड़ाबांदा

: पशु तस्करी के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

खस्सी एवं नगद राशी प्रदान की गई

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चक्रधरपुर टाइगर क्लब एवं द्वितीय स्थान पर टिम फ्रेंड्स कल्ब, तृतीय स्थान पर भरत ब्रदर्स एवं चतुर्थ स्थान पर सुरीन ब्रदर्स टीम रही. मुख्य अतिथि रंजित यादव व विशिष्ठ अतिथि मुखिया अतेन सुरीन ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार के रूप में खस्सी एवं नगद राशी प्रदान कर सम्मानित किया. खेल शुभारंभ करने से पूर्व आयोजन समिति द्वारा मुख्यअतिथि व विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया. मौके पर पोषैता स्टेशन प्रबंधक रंजन कुमार पात्रो एवं आयोजन समिति सहारा कल्ब गणमौर के प्रमुखकर्ता दिलीप कुमार महतो,रमेश तिर्की,अरिल महतो,जलेश तिर्की, मंसुराम गोप, बुद्धदेव तिर्की समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-management-got-the-garbage-removed-from-next-to-the-forest-department-office/">किरीबुरू

: वन विभाग कार्यालय के बगल से सेल प्रबंधन ने कचड़ा हटवाया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही