Search

मनोहरपुर : सारंडा शिक्षा निकेतन ने 16 मैट्रिक टॉपर्स को किया सम्मानित

Manoharpur (Ajay Singh) : मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए सारंडा शिक्षा निकेतन की ओर से शनिवार को जराईकेला स्थित पुरनाडीह शिक्षा निकेतन केंद्र में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के मकरंडा, लाइलोर तथा दीघा और ओडिशा के जराईकेला पंचायत के विभिन्न स्कूलों के मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. समारोह में उपस्थित कुल 16 मेधावी एवं मैट्रिक टॉपर विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि मनोहरपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निवारण महथा, सारंडा शिक्षा निकेतन के संस्थापक सह निदेशक शशि भूषण महतो तथा अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया. मौके पर सारंडा शिक्षा निकेतन के संस्थापक सह निदेशक शशिभूषण महतो ने स्वागत भाषण में कहा कि मुर्गा पाड़ा जैसे आयोजनों में भारी भीड़ इकट्ठा होती है, परंतु इस तरह के आयोजन में लोगों को आना नागवार गुजरता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thief-caught-red-handed-while-stealing-battery-from-truck-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में ट्रक से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर
उन्होंने सारंडा शिक्षा निकेतन के उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना है. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निवारण महथा ने कहा कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में सारंडा शिक्षा निकेतन गरीब बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा का जो दीप जलाया है, निश्चित रूप से भविष्य में यह दीप एक मशाल बनकर पूरे सारंडा को रोशन करने का काम करेगा. आयोजन का संचालन अमित कुमार बघेल ने किया. मौके पर मनसा महतो, दुबराज किम्बो, प्रदीप पूर्ति, पदमलोचन महतो, रानी गुड़िया, शांति गोडसोरा, मदन कुमार महतो, पुरनो चंद्र महतो, अशय पाड़ेया, बृज नंदन कुमार, पूर्णिमा महतो के अलावा काफी संख्या में शिक्षाविद् व प्रबुद्ध लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp