Search

 
 
 

मनोहरपुर : सिमिरता के समीप बाइक-स्कूटी के सीधी टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दो घायल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार को मनोहरपुर धानपाली मुख्य मार्ग स्थित सिमिरता गांव के समीप बाइक और स्कूटी में सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता व पुत्री दोनों घायल हैं. मृतक व्यक्ति 54 वर्षीय उंबलेन सुरीन ओड़िसा हाथीबाड़ी का रहने वाला है. बाइक सवार 45 वर्षीय रूथू महतो एवं 20 वर्षीय पुत्री रंजिता महतो धानापाली गांव के रहने वाले हैं. सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्री को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों की देख-रेख में घायल पिता-पुत्री का इलाज चल रहा है. इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर में स्कूटी चालक उंबलेन सुरीन अपने स्कूटी से मनोहरपुर से अपने घर ओड़िसा हाथीबाड़ी लौट रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-on-nh-fellow-serious/">जमशेदपुर

: एनएच पर अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, साथी गंभीर

पुलिस ने शव, बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में लिया

इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्री सिमिरता गांव के समीप स्कूटी से सीधे टकरा गई. टक्कर में स्कूटी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बाइक सवार अपने गांव धानापाली से मनोहरपुर की ओर जा रहे थे. इस दुर्घटना में स्कूटी चालक ऊंबलेन सुरीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मनोहरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को तथा क्षतिग्रस्त बाइक व स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस इस घटना में मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही