Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पेड़ से गिर कर सात वर्षीय बालक घायल, गंभीर

Manoharpur (Ajay singh) : पेड़ से गिरने के कारण सोमवार को एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बालक को इलाज के लिए सोमवार को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया. सात वर्षीय पीड़ित बालक प्रशांत आइंद मनोहरपुर थाना रायकेरा बंदुनासा(मुंडा टोला) का रहने वाला है. परिजनों ने बताया कि बालक प्रशांत सुबह अपने घर के समीप पेड़ पर चढ़ रहा था. इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें आई है. बच्चे को गंभीर हालात में मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राउरकेला रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bsls-iron-ore-mine-management-got-two-new-dozer-machines/">किरीबुरू

 : बीएसएल की लौह अयस्क खदान प्रबंधन को मिला दो नया डोजर मशीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही