Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आंनदपुर के रूंघिकोचा में सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर थाना अंतर्गत रूंघिकोचा गांव के स्कूल टोला की 7 वर्षीय बच्ची ललिता सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन बच्ची को अचेतअवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां यह बताते हुए भर्ती कराया कि बच्ची को सांप ने काट लिया है. जांच के उपरांत चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. हालांकि चिकित्सकों को बच्ची के शरीर पर सांप के काटने के कोई निशान नहीं मिले. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-meeting-was-held-regarding-the-martyrs-day-event-to-be-held-on-september-8/">मनोहरपुर

: 8 सितंबर को होने वाले शहीद दिवस आयोजन को लेकर हुई बैठक

पुलिस को दी गई सूचना

बच्ची की माँ बसंती देवी ने बताया की ललिता गुरुवार रात अपने घर में जमीन पर सोई हुई थी. शुक्रवार सुबह चार बजे जब उनकी आँख खुली तो देखा की बच्ची के बिस्तर पर एक काले रंग का बड़ा सा सांप है. यह देख बच्ची चिल्लाते हुए अपने पिता रामेश्वर सिंह से लिपट गई और थोड़ी देर में वहीं बेहोश हो गई. ललिता को परिजन दोपहर में मनोहरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं चिकित्सकों ने बच्ची की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर पुलिस को सूचना दे दी है. ताकी पोस्टमार्टम के बाद बच्ची की मौत के कारणों का पता लग सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-biometrics-system-has-not-yet-been-implemented-in-many-schools-of-the-district/">चाईबासा

: बायोमैट्रिक्स सिस्टम से हाजिरी बनवाना डीएसई के लिए चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही