Search

 
 
 

मनोहरपुर : शिव महिमा कांवरिया संघ ने निःशुल्क चिकित्सा सह भंडारा का किया आयोजन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : गोइलकेरा महादेव साल शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव भक्त कांवरियों का जाना शुरू हो गया है. सावन की पहली सोमवारी को कांवरियों का पहला जत्था महादेवसाल मंदिर में बाबा भोले नाथ को जल चढ़ायेंगे. वहीं कांवरियों की कार सेवा में हर वर्ष की भांति श्रीश्री शिव महिमा कांवरिया संघ राउरकेला द्वारा शनिवार को मनोहरपुर स्टेशन परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सह भंडारा का आयोजन किया गया. विदित हो की झारखंड के मिनी बाबा धाम से विख्यात मनोहरपुर, गोइलकेरा के बीच महादेवसाल शिव मंदिर में पवित्र सावन माह में झारखंड, ओडिशा के अलावा विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में शिव भक्त एवं कांवरिया यहां आते हैं तथा बाबा का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक करते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pan-tanti-social-welfare-committee-will-honor-meritorious-students/">मनोहरपुर

: पान तांती समाज कल्याण समिति मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगी सम्मानित

हर वर्ष बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Medical-Camp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाबा के मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. कांवर यात्री राउरकेला वेदव्यास नदी संगम तट से जल लेकर लगभग 110 किमी पैदल महादेवसाल जाते हैं एवं बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. इस दौरान महादेवसाल जाने वाले अति दूर्गम पहाड़ी, जंगली व पथरीले मार्गों पर कई स्वंयसेवी संस्था द्वारा बिश्रा, मनोहरपुर व पोसैता स्टेशन परिसर में शिविर लगाते हैं तथा कांवरियों के पड़ाव प्रवास के दौरान उन्हें गर्म जल, निःशुल्क चिकित्सा एवं भंडारे का इंतजाम करते हैं. चूंकि श्रीश्री शिव महिमा कांवरिया संघ राउरकेला ओडिशा की यह धार्मिक संस्था लगभग तीस वर्षों से कांवरियों की कार सेवा में मनोहरपुर में शिविर लगाते आ रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-arrested-with-weapon-in-golmuri-police-is-inquiring/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

राउरकेला के लोगों के आर्थिक सहयोग से की जाती है सेवा

इस कार्य में संस्था के मुख्य संचालनकर्ता ईश्वरदास मित्तल ने कहा कि शिवभक्त कांवरियों की कार सेवा राउरकेला के लोगों के आर्थिक सहयोग एवं संस्था के सक्रिय सदस्यों की सहयोग से की जा रही है. इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य नंदलाल साह, यदुनंदन साह उर्फ साधु, कमल कौशल, आनंद अग्रवाल, रवी कुमार साव, विक्की सिंह, सूरज मिश्रा पंकज, फुलचंदानी, सोनु सिंह, मोनु सिंह, पूजा यादव, प्रताप सिंह आदि सदस्यों द्वारा कांवरियों की सेवा में मुस्तैद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही