Search

मनोहरपुर : संत नरसिंह बाबा की 61 वीं पुण्य तिथि पर निकली शोभा यात्रा

Manoharpur(Ajay Singh) : श्रीश्री 108 योगी जी महाराज संत नरसिंह बाबा की 61 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनोहरपुर नरसिंह आश्रम में धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर नरसिंह आश्रम परिसर स्थित उनकी समाधि स्थल पर पूजा अनुष्ठान किया गया. इसके उपरांत योगी संत नरसिंह बाबा की भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में सैंकड़ों भक्त व बच्चे शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-brave-fire-fighters-remembered-on-fire-service-week/">किरीबुरू

: फायर सर्विस सप्ताह पर अग्निशमन के बहादुर जवानों को किया गया याद

महाभोग का वितरण किया गया

[caption id="attachment_609129" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/NAGAR-BHRAMAN-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> नगर भ्रमण करते बच्चे.[/caption] आश्रम परिसर से निकली शोभा यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान शहर के लोग विशेषकर महिलाएं, पुरुष व बच्चों समेत उनके अनुयायी भक्त शोभा यात्रा की अगुवानी करते हुए नगर भ्रमण में हिस्सा लिया. नगर भ्रमण मनोहरपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर शहर के मुख्य बाजार,थाना चौक,गणेश मंदिर, इंदिरा नगर, रेल क्रॉसिंग, लाइनपार, रामधनी चौक, देवी दुर्गा स्थान,फ़ॉरेस्ट नाका चौक होते हुए पुनः आश्रम परिसर पर पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन संपन्न हुआ. इस दौरान आश्रम समिति की ओर से शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया.वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति के मुख्यकर्त्ता अरविंद गुप्ता,चंडी हरलालका,राजेश हरलालका,बसंत हरलालका,मुकेश हरलालका,मोहनलाल हरलालका,रजनीश साह,सुमित साह,पिंकी डागा,शुभम् पटेल,आशीष राय,आकाश गुप्ता आदि समेत स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. [caption id="attachment_609135" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/NAGAR-BHRAMAN-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भोग का वितरण करते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-students-of-anand-marg-school-took-out-a-procession/">चाकुलिया

: आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली शोभा यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp