Search

 
 
 

मनोहरपुर: बरंगा में श्यामधन पूर्ति और लाइलोर में रंजीत तिग्गा बने उपमुखिया

 
Manoharpur: मनोहरपुर प्रखंड के बरंगा व लाइलोर में बुधवार को उपमुखिया का चुनाव हुआ और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.  बरंगा में श्यामधन पूर्ति उपमुखिया बने जबकि लाइलोर में रंजीत तिग्गा निर्विरोध उप मुखिया चुने गए हैं. बरंगा के मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों को बीडीओ ने शपथ दिलाई. लाइलोर पंचायत में सीओ रविश राज सिंह की अध्यक्षता में चुनाव संपन्‍न हुआ. वहां सीओ ने शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-administration-has-seized-illegal-sand-in-gopipur-action-will-be-taken-against-the-land-owner-and-sand-mafia/">मनोहरपुर:

गोपीपुर में प्रशासन ने किया अवैध बालू जब्त, जमीन मालिक और बालू माफिया पर होगी कार्रवाई

दो वोट से जीते श्यामधन

मनोहरपुर बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में बरंगा में उपमुखिया चुनाव संपन्‍न हुआ. जिसमें कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. पंचायत के कुल 14 वार्ड सदस्यों ने वोट दिया. मतगणना के बाद श्यामधन पूर्ति को विजयी घोषित किए गए. श्यामधन को कुल 7 वोट प्राप्त हुआ, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बहमनी मुर्मू को 5 वोट मिले. इसके अलावा रीना महतो व बिना देवी को एक-एक वोट प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-budhram-purti-became-the-block-head-and-bharat-gop-deputy-chief/">जगन्नाथपुर

: बुधराम पूर्ति बने प्रखंड प्रमुख और भरत गोप उप प्रमुख
[wpse_comments_template]   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही