Search

 
 
 

मनोहरपुर : कलश शोभा यात्रा के साथ छह दिवसीय नवदुर्गा चंडी यज्ञ शुरू

 
Manoharpur (Ajay Singh) : संत नरसिंह आश्रम परिसर अवस्थित श्रीश्री सिंहवाहिनी नवदुर्गा मंदिर में आयोजित छह दिवसीय नवदुर्गा वार्षिकोत्सव सह नवचंडी यज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ. यज्ञ से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. वहीं शोभा यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात यज्ञ बेदी पर कलश घट स्थापन, बेदी पूजन, अग्नि पूजन एवं हवन के साथ ही पहले दिन की नवदुर्गा चंडी यज्ञ का शुभारंभ किया गया. [caption id="attachment_533966" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Manoharpur-Kalash-Yatra-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> छह दिवसीय यज्ञ के पहले दिन पूजा करते आचार्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-in-caludih-of-katras-youth-died/">धनबाद

: कतरास के कैलूडीह में फायरिंग, युवक की मौत

वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ यज्ञ

बनारस से आए आचार्यों के सानिध्य में पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ शुरू हुआ. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. पहले दिन की पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर संत नरसिंह आश्रम आयोजन समिति के मुख्य आयोजनकर्ता राजेश हरलालका, अरविंद गुप्ता, रजनीश साह, आशीष राय, शुभम पटेल आदि सदस्यों समेत स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही