Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : गांधी जयंती पर विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन

Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा बैठक का शुभारंभ करने से पूर्व पंचायत मुखिया, वार्ड सदस्य एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मनोहरपुर पश्चिम, पूर्वी, रायकेरा, ढीपा, बरंगा, कोलपोटका, लाईलोर, राईडीह, डिम्बूलि, गनमौर पंचायत समेत सारंडा अंतर्गत गंगदा, चिरिया, छोटानागरा, मकरंडा, दिघा एवं अन्य पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा की बैठक हुई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-peoples-faith-is-associated-with-giri-rajeshwari-temple-huge-crowd-gathers-in-navratri/">किरीबुरू

: गिरी राजेश्वरी मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था, नवरात्र में उमड़ती है भारी भीड़

ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

इसमें पंचायत के महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही ग्रामीणों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई. रायकेरा पंचायत के मुखिया रानी कच्छ्प, ढीपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा, कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजित तिर्की एवं सुदूरवर्ती सारंडा अंतर्गत गंगदा पंचायत के मुखिया सुकराम सांडिल उर्फ राजू सांडिल एवं अन्य मुखियाओं ने भी ग्राम सभा कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया. इस मौके पर पंचायत के सचिव एवं काफी संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही