Search

 
 
 

मनोहरपुर : चिड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 
Manoharpur (Ajay singh) : चिड़िया स्थित गांधी मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव मौजूद थे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने के अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमें चिड़िया, गंगदा और छोटानागरा पंचायत के महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ ही विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने होली खेली एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने महिलाओं से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की अपील की और सरकार संचालित स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया. [caption id="attachment_575779" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/10rc_m_136_10032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-day-orientation-workshop-organized-at-anandpur-block-auditorium/">मनोहरपुर

: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही