Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : संत अगस्तिन स्कूल का वार्षिकोत्सव सह मिलन समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : संत अगस्तिन स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को संत अगस्तिन स्कूल में वार्षिकोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पेयजल विभाग के सहायक अभियंता सिद्धार्थ सौरभ कण्डुलना, अति विशिष्ट अतिथि रेव. सामसुन कंडीर एवं आमंत्रित विशिष्ट अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मुखिया ज्योतिष ओड़ेया, उपमुखिया प्रतोष यादव उपस्थित हुए. सभी अतिथियों ने संत अगस्तिन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी अंगवस्त्र व छात्रा प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-mother-in-law-daughter-in-law-and-husband-were-informed-about-the-upbringing-of-the-child/">मुसाबनी

: सास, बहू व पति को बच्चे के पालन-पोषण की दी गई जानकारी

मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों का किया उत्साहवर्धन

[caption id="attachment_742579" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Manoharpur-Augustin-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वार्षिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.[/caption] इस मौके पर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सौरभ कण्डुलना ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. खेलकूद हो या पढ़ाई उसी के अनुरूप तैयारी करें तथा अपने विद्यालय व झारखंड प्रदेश का नाम रोशन करें. उन्होंने स्कूल दिवस समारोह पर शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई दी. इस आयोजन के पूर्व स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से आमंत्रित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर संत अगस्तिन महाविद्यालय के प्राचार्य नेहरूलाल महतो, प्रधान शिक्षक संजय डूंगडुंग, मेंसन तोपनो, वार्डेन इरुस खाखा, सहायक शिक्षक अयोध्या सिंह, सपन कुमार बोस, मंगल मसीह खाखा, बरदानी लुगून, अभिजीत नाग, ग्लोरिया जोजो, प्रेमी अनीता भुइयां, राजकिशोर महतो, अनमोल जोजो, थोमस लुगून, इरूश खाखा समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व शिक्षक थियोफिल हेंब्रोम व सुभाष नाग ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही